छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर अपना भरोसा जताया

कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 को खत्म होने वाला है

AINS NEWS… राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में पार्टी की वरिष्ठ नेता और मौजूदा राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर अपना भरोसा जताया है। राज्य के पांच राज्यसभा सदस्यों में से कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 को खत्म होने वाला है।

यह देखे उम्मीदवारों की लिस्ट –
.
तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी,

छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम,

हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध,

तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और

हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा शामिल हैं.

बता दे की राज्य के पांच राज्यसभा सदस्यों में से कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 को खत्म होने वाला है. राज्य से अन्य राज्यसभा सदस्य कांग्रेस की रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला तथा भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह हैं. वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम (54) पर पार्टी ने लगातार दूसरी बार अपना भरोसा जताया है. नेताम मूल रूप से कोंडागांव जिले की निवासी हैं.

पार्टी ने नेताम को 2020 में राज्यसभा भेजा था. उनका कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में समाप्त हो रहा है. नेताम कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं. राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी 90 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 54 और कांग्रेस के 35 विधायक हैं. एक सदस्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से है. विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार राज्यसभा जा सकते हैं.

विधानसभा के अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं. छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी.

 

Related Articles

Back to top button