JCI रायपुर संस्कार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “मातृशक्ति सम्मान” कार्यक्रम आयोजित
संघर्ष और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया

AINS NEWS… अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर JCI रायपुर संस्कार द्वारा समाज में परिश्रम और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली रेलवे स्टेशन की कुली महिलाओं का “मातृशक्ति सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन पर कार्यरत मेहनतकश महिलाओं को सम्मानित कर उनके साहस, संघर्ष और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था, जो प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए अपने परिवार और समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। JCI रायपुर संस्कार की इस पहल को उपस्थित सदस्यों एवं समाज द्वारा सराहा गया।
इस कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर JC ममता सोनी रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनके समर्पण और प्रयासों से कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर JC मंजु जी, JC सूरज जी, JC अरविंद जी एवं JC विजय जी की विशेष उपस्थिति रही। सभी सदस्यों के सहयोग से यह सामाजिक पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए JCI रायपुर संस्कार के सेक्रेटरी JC अंकित दास मानिकपुरी ADM ने बताया कि JCI ऐसा समूह है जो अपने साथियों के व्यक्तित्व विकास, व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम, सेवा कार्य, प्रशिक्षण व कार्यशालाओं का आयोजन करता है। इससे सभी सदस्यों में बंधुत्व और एक परिवार की भावना विकसित होती है तथा लोग एक-दूसरे से सदैव जुड़े रहते हैं।
अंत में JCI रायपुर संस्कार की अध्यक्ष JC बरखा अंडानी ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है।
JC बरखा अंडानी
अध्यक्ष
JCI रायपुर संस्कार
JC अंकित दास मानिकपुरी ADM
सेक्रेटरी
JCI रायपुर संस्कार




