प्रधानमंत्री ने तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई, उत्तर-पूर्व भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम
बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे

AINS NEWS… माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व और असम के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण आज राज्य विकास, शांति और प्रगति के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उनके मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में असम ने तेज़ी से विकास की राह पर कदम बढ़ाए हैं। विशेष रूप से बीटीआर क्षेत्र सहित पूरे असम में शांति, स्थिरता और विकास का सकारात्मक वातावरण बना है, जिसने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा जिन परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया है, उनमें असम माला–3.0 के अंतर्गत 800 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन किया जाएगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही वैगन पीओएच वर्कशॉप बीटीआर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होगी, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से बीटीआर क्षेत्र और असम के विकास को नई दिशा देने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए कोकराझार के सभी नागरिकों का भी हार्दिक धन्यवाद।
कोकराझार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति में उत्तर-पूर्व भारत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी भी उपस्थित रहे।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई —
Kamakhya–Charlapalli Amrit Bharat Express,
Guwahati–New Jalpaiguri Express,
Narangi–Agartala Express।
इन ट्रेनों से उत्तर-पूर्व भारत में यात्रा, व्यापार में सुगमता होगी ।




