छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ का आयोजन
देखने के लिए हज़ारो दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी

AINS NEWS… जिला प्रशासन की ये सराहनीय पहल है, जहाँ छतीसगढ़ में पहली बार धमतरी में इस तरह का आयोजन किया गया है, जिससे धमतरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही बोटिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दे कि इस नौकायान आयोजन में 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे तीन महिला टीम भी शामिल रही,प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये और द्वितीय पुरस्कार पचास हज़ार रुपये और तृतीय पुरस्कार पच्चीस हज़ार रुपये रखा अन्य प्रतिभागियों के लिए भी पुरस्कार रखा गया।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लाइफ जैकेट बचाव दल प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी आमतौर पर इस तरह के आयोजन गोवा,केरल जैसे स्थलों पर होते हैं लेकिन धमतरी में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया इससे जिले के मछुआरों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिला और भविष्य में बड़े स्तर पर बोटिंग के अवसर भी खुल सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्राम तिर्रा के डोमार सिंह निषाद ने जीता जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा एक लाख रुपए और ट्राफी प्रदान की गई।
इस तरह के आयोजन से जिलेवासी काफी खुश और उत्साहित नज़र आए वही धमतरी कलेक्टर अबीनाश मिश्रा ने कहा कि हर साल इस तरह के आयोजन किए जाएँगे ताकि पूरे प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र धमतरी की अलग पहचान बने।




