जशपुर
मुख्यमंत्री निवास बगिया जशपुर मे चार दिवसीय भव्य महायज्ञ का आयोजन
25 मार्च से शुरू हुआ यह चार दिवसीय महायज्ञ 28 मार्च तक चलेगा

AINS NEWS… छ.ग.के मुख्यमंत्री विष्णु देव निवास बगिया में रामनवमी के अवसर पर चार दिवसीय भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत आज कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। रामनवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास बगिया आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया है।

25 मार्च से शुरू हुआ यह चार दिवसीय महायज्ञ 28 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी कलश यात्रा में शामिल हुईं।




