RAIPUR

देश के वीर शहीदों के नाम – रक्तदान, राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आग्रह

रक्तदान विशेष रूप से थैलेस्मिया से ग्रसित बच्चों के लिए एकत्र किया जा रहा

AINS NEWS रायपुर… JCI रायपुर संस्कार द्वारा गत शनिवार से 7 दिवसीय MEGA Blood Donation Drive का आयोजन बिलासा ब्लड बैंक, शंकर नगर, रायपुर में किया जा रहा है। यह अभियान देश के वीर बलिदानी शहीदों के सम्मान में समर्पित है तथा युवा पीढ़ी से रक्तदान कर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आग्रह किया जा रहा है।

अभियान के दौरान गत दिवस 6 युवाओं ने अपने जीवन का प्रथम रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं जेसीआई रायपुर संस्कार के सचिव अंकित दास मानिकपुरी ने अपने जीवन का 37वाँ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

यह रक्तदान विशेष रूप से थैलेस्मिया से ग्रसित बच्चों के लिए एकत्र किया जा रहा है, जिन्हें प्रतिमाह 2-3 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। संस्था द्वारा नई युवा पीढ़ी को प्रेरित किया जा रहा है कि वे निसंकोच रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करें और अपने रक्त की प्रत्येक बूंद देश के नाम समर्पित करें।

सचिव अंकित दास मानिकपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, जिन्होंने अभी तक रक्तदान नहीं किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग मानव सेवा से जुड़ सकें।

कार्यक्रम का संचालन JC ममता सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए JCI रायपुर संस्कार की अध्यक्ष JC बरखा अंदानी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा तथा महाविद्यालयों में जाकर नवयुवक एवं युवतियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा वर्ष के सम्मान समारोह में रक्तदाताओं को “रक्तवीर” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर JC सूरज हेड़ाऊ, JCI HGF प्राची प्रेमानी, मोहन साहू, राकेश यादव सहित जेसीआई रायपुर संस्कार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button