गरियाबंद

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी – सुखचंद बेसरा

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है

AINS NEWS गरियाबंद… मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है। मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रु.की बढ़ोतरी कर दिया।इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रु. की बढ़ोतरी हुई थी।पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रु की बढ़ोतरी कर दिया। सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम कर दिया भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रु. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है

उक्त उद्बोधन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने पत्रकारों के संबोधित करते हुए कहा। स्थानीय रेस्ट हाउस में जिले के कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के द्वारा देश में गैस पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे महंगाई को लेकर पत्रकार वार्ता रखा,जिसमे आगे उन्होंने कहा कि नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रु. की है। एवीएशन के पेट्रोल में भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महगी हो गई।खाद्य तेल, मावा,राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है,दूध के दाम भी बढ़ गये।जिससे आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे,लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया।घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगाता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए, कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है,साथ ही आज आम जनता को गैस लेने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है।भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है,सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति सित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं,आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है,आम जनता की कमाई लगातार घट रही है, देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है,देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है,रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल,कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है।

सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक,आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। पेट्रोल,डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर सन्नी मेमन,रमेश रामा शर्मा पन्नालाल,जुनैद खान छगन यादव रमीज रहमान,अवध यादव उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button