3 अप्रैल से महादेव घाट में वॉलीबॉल का महासंग्राम, देश-विदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
प्रतियोगिता में मास्टर्स 40+ वर्ग के साथ-साथ ओपन गर्ल्स स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी

AINS NEWS रायपुर… हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ, रायपुर द्वारा 03 से 05 अप्रैल 2026 तक महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल ग्राउंड में 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रायपुर में वॉलीबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़े खेल उत्सव के रूप में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश-विदेश की 18 टीमें और ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी और उनके टेक्निकल स्टाफ सहित लगभग 300 सदस्य हिस्सा लेंगे।*

*प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 03 अप्रैल 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे माननीय श्री राजेश मूणत, विधायक एवं पूर्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। साथ ही श्री मनोज वर्मा, श्री महेन्द्र औसर (पार्षद द्वय), श्री मोहम्मद अकरम खान, श्री अनुराग राठी (संरक्षक) अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली, संस्थापक सदस्य मंगलेश्वर सिंह, मार्तण्ड सिंह, जितेंद्र सिंह एवं सचिव रमाकांत निषाद सहित संघ के समस्त सदस्य तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।*
मीडिया कॉलोनी सोनडोंगरी में हुआ रंगमंच का भूमिपूजन, प्रेस क्लब के पदाधिकारी हुए शामिल
*प्रतियोगिता में मास्टर्स 40+ वर्ग के साथ-साथ ओपन गर्ल्स स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी।*
*मास्टर्स वर्ग में दुबई, उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, चंडीगढ़, कोरबा, रायपुर और मॉर्निंग क्लब की टीमें भाग लेंगी। वहीं ओपन गर्ल्स वर्ग में पुणे (महाराष्ट्र), हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आगरा (उत्तर प्रदेश), बालाघाट , वाराणसी, SAI रायपुर और भिलाई की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी।*
*आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कई टीमों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल रहेंगे, जिससे प्रतियोगिता के मुकाबले बेहद रोमांचक और उच्चस्तरीय होने की संभावना है।*
*मास्टर्स वर्ग में विजेता टीमों के लिए*
*प्रथम पुरस्कार – ₹71,000/-एवं शील्ड*
*द्वितीय पुरस्कार – ₹51,000/- एवं शील्ड*
*जबकि ओपन गर्ल्स वर्ग में*
*प्रथम पुरस्कार – ₹31,000 + शील्ड*
*द्वितीय पुरस्कार – ₹21,000 + शील्ड*
*इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिया जायेगा।*
*आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को सफल बनाएं।*
*यह जानकारी संघ के अध्यक्ष श्री सैयद अनवर अली ने दी।*




