“गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत ग्रामीणों के साथ संवाद
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में

AINS NEWS… जिला महिला मोर्चा गरियाबंद के तत्वाधान में “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथर मोहदा में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।
इस अवसर पर माननीय जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा डॉ. योगिता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा, सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, श्रीमती भारती साहू (महामंत्री महिला मोर्चा) सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई एवं ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।
भारतीय जनता पार्टी सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है प्रकाश यादव, श्रीमती अनीता यादव, स्निग्ध शर्मा, तारिणी सेन, बबीता सेन, दुलारी साहू, कांति सोनकर, मंजरी गुप्ता, सरिता साहू, शशिकला साहू, हरसा कंसारी,
प्रियंका सोनी, अर्चना उपाध्याय, सविता गुप्ता उपस्थित रहे।




