क्राइम
03 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय महिला आरोपी सहित कुल 02 गिरफ्तार
महिला मूलतः महाराष्ट्र की निवासी है

AINS NEWS… पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 16.04.26 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावाभाठा पास डेरापारा में दोपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवम हुलिये के व्यक्तियो की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नरगिस ख़ान तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है । टीम के सदस्यों द्वारा उनकी दोपहिया की तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन की डिग्गी में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 03 किलो 319 ग्राम गांजा तथा 03 नग मोबाइल फ़ोन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,40,000/- रूपये जप्त* कर उनके विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 261/2026 धारा 20बी, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार -*
*01 नरगिस ख़ान पति स्व हमीद ख़ान उम्र 38 साल निवासी कोपरघाट महाराष्ट्र हाल निवासी तेलीबांधा रायपुर ।*
*02 विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक*




