हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक 5 मई से शुरू
मगरीब की नमाज़ के बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे

AINS NEWS रायपुर… हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नलघर चौक का सालाना उर्स पाक हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही शानो शौकत से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय उर्स पाक 5 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगा। शाही संदल चादर 5 मई बरोज मंगलवार को बाद नमाज़ ज़ोहर आस्ताने से निकाली जाएगी जो शहर का गश्त करते हुए मजार शरीफ पर पहुंचेगी। असर की नमाज़ के बाद चादर पोशी की रस्म अदा की जाएगी। दुवाय खैर के बाद तबर्रुक तकसीम किया जाएगा।

इसी दिन मगरीब की नमाज़ के बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। रात में ओलमाय इकराम की तकरीर होगी । 6 मई बुधवार को शाम समा महफ़िल होगी उसके बाद दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 7 मई को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिहा दी जाएगी। उसके बाद आम लंगर का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान तीन दिनों तक नात खवानी , तकरीर का आयोजन किया जाएगा । मजार के खादिम जनाब शेख शमीम , शेख रहीम भाई और शेख निजाम भाई ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। खादिमे अस्ताना, अराकीने उर्स पाक कमेटी तीन मजार ने जायरीनों से उर्स में शामिल होने की गुज़ारिश की है।




