मुंगेली

23 बच्चों को स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण

पुलिस परिवार के बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा हेतु

AINS NEWS… पुलिस परिवार कल्याण योजना के तहत मुंगेली पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए 23 बच्चों को स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस दौरान बच्चों को एविएशन सेक्टर, सुरक्षा व्यवस्था और विमान संचालन की बारीकियों से रूबरू कराया गया।

इस खास दौरे में छात्रों को भारतीय वायु सेना सहित थल सेना, नौसेना, कोस्ट गार्ड, CISF और सिविल एविएशन में करियर के अवसरों की जानकारी दी गई।एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि पुलिस परिवार के बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा मिल सके।

आईपीएल का रोमांचक मैच 10 और 13 मई को, स्टेडियम के चारों ओर CCTV कैमरों का सघन जाल

Related Articles

Back to top button