क्राइम

पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने  वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा पीड़ित रमीजुद्दीन को चाकू से वार कर दिये है घटना को अंजाम

AINS NEWS… राजातालाब निवासी जियाउद्दीन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पड़ोस में रहने वाला फजल खान अपने अन्य साथियों के साथ पुराने लड़ाई झगड़ा के चलते हत्या करने की नीयत से उसके भाई रमीजुद्दीन को चाकू एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर हमला किए जिससे प्रार्थी के भाई के शरीर में कई जगह चोट लगा है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 109 191(3) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू , थाना सिविल लाईन और तेलीबांधा की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहों से विस्तृत पूछताछ  के आधार पर आरोपियों की पतासाजी हेतु उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित अन्य जिलों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद फजल खान, मोहम्मद सरताज शरीफ, फैजान हुसैन, अब्दुल कलाम उर्फ राजा को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01- मोहम्मद फजल खान उर्फ मुजीब पिता मोहम्मद हनीफ खान उम्र 35 साल पता नई बस्ती राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर*
*02- मोहम्मद सरताज शरीफ उर्फ ताज पिता स्वर्गीय मोहम्मद यूसुफ शरीफ उम्र 36 साल पता रवि नगर राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर*
*03- फैजान हुसैन पिता गुलाम हुसैन उम्र 29 साल पता नईबस्ती राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर*
*04- अब्दुल कलाम उर्फ राजा पिता स्वर्गीय अब्दुल सलाम उम्र 40 साल पता चांदनी चौक बूढ़ा तालाब के पास थाना कोतवाली रायपुर*

Related Articles

Back to top button