छत्तीसगढ़

कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर को उजागर करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अभियुक्त वेणु कुमार जंघेल द्वारा 12वीं के एक छात्र को व्हाट्सएप के माध्यम से हस्तलिखित हिन्दी पेपर दिया गया था

AINS NEWS… माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा के हिन्दी प्रश्न पत्र के परीक्षा पूर्व उजागर होने पर दिनांक 17.03.2026 को थाना सिटी कोतवाली, रायपुर में अप, कमांक 130/2026 अंतर्गत छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 (अनुचित साधनों का निवारण) की धारा 4,5,10 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना प्रारंभ की गई। मामला बहुत ही गंभीर किस्म का होने एवं शिक्षा व्यवस्था तथा समाज पर विपरीत प्रभाव कारक होने से पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला, पुलिस उपायुक्त मध्य जोन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, अति0 पुलिस उपायुक्त मध्य जोन श्री तारकेश्वर पटेल तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के सतत मार्गदर्शन में विवेचना प्रारंभ की गई, वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना हेतु टीम का गठन किया गया।

विवेचना में जिस हिन्दी प्रश्नपत्र के हस्तलिखित प्रति को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित किया गया था. उसके अनुसार प्रदेश के विभिन्न शहर/ग्राम जाकर छात्रों/ व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिससे यह स्थापित हुआ, कि अभियुक्त वेणु कुमार जंघेल द्वारा 12वीं के एक छात्र को व्हाट्सएप के माध्यम से हस्तलिखित हिन्दी पेपर दिया गया था एवं इसके एवज में अभियुक्त वेणु कुमार जंघेल के द्वारा 03 हजार रूपये आनलाईन लिया गया, जिसकी पुष्टि अभियुक्त वेणु जंघेल के बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करने से भी हुई है। अभियुक्त वेणु जंघेल के संस्वीकृति कथन के आधार पर पेपर के उजागर होने के पीछे के अन्य लोगों में विकास सेन ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा एवं हायर सेकंडरी स्कूल, ग्राम बोरतरा जिला बेमेतरा छ0ग0 के पी.टी.आई. जवाहर लाल कुर्रे को थाना तलब कर पूछताछ किया गया। जिसमें यह तथ्य सामने आया की वेणु जंघेल एवं विकास सेन को जवाहर कुर्रे द्वारा 12वी की हिन्दी का हस्तलिखित प्रश्नपत्र दिया गया था। इसे जवाहर लाल कुर्रे ने भी स्वीकार किया है, जवाहर कुर्रे को प्रश्नपत्र कहां से मिला था, इस संबंध में विवेचना की जा रही है। अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अब तक गिरफ्तार आरोपी-
1. वेणु कुमार जंघेल पिता हरीश चंद्र जंघेल उम्र 19 वर्ष निवासी हाई स्कूल के पास ग्राम बोरतरा, साजा जिला बेमेतरा हाल लक्ष्मी चौक, गोकुल नगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर।
2. जवाहर लाल कुर्रे पिता स्व. श्री उदय राम कुर्रे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बीजा, ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा
3. विकास सेन पिता संतोष सेन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बोरतरा, ब्लॉक साजा जिला बेमेतरा

 

Related Articles

Back to top button