भिलाई

भिलाई नगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था चल रही भगवान भरोसे

न पार्किंग में पर्याप्त कर्मचारी मौजूद और न ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे

AINS NEWS… भिलाई नगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग अब यात्रियों के लिए सुविधा कम और सिरदर्द ज्यादा बनती जा रही है,,,हालात ऐसे हैं कि पार्किंग शुल्क देने के बाद भी लोगों की गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं,,,स्टेशन पार्किंग से वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है,,,और अब पार्किंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं,,,

बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन की पार्किंग 24 घंटे संचालित तो हो रही है,,,लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे है,,,मामले का खुलासा तह हुआ जब पीड़ित ने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़े की और पार्किंग शुल्क दे रसीद लेकर अपने गंतव्य की ओर चला गया और जब वापस आया तो तब तक गाड़ी चोरी हो चुकी थी,,पूरा पार्किंग परिसर एक बुजुर्ग और अनफिट व्यक्ति के भरोसे चलाया जा रहा है,,,न पार्किंग में पर्याप्त कर्मचारी मौजूद हैं,,,और न ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,,,हैरानी की बात ये है कि वाहन चालकों से बाकायदा पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है,,,लेकिन गाड़ियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है,,,गाड़ी चोरी होने के बाद अब लोग पार्किंग संचालक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं,,,

 

Related Articles

Back to top button