RAIPUR

रायपुर कमिश्नरेट में “डायल‑112 फेस‑02 नेक्स्ट जेनरेशन” के तहत ERV की दक्षता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

प्रशिक्षण में 54 ई.आर.वी. वाहनों के पुलिस कर्मचारी एवं चालक हुए सम्मिलित

AINS NEWS… पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा‑निर्देशानुसार ‘‘डायल‑112 फेस‑02 नेक्स्ट जेनरेशन’’ परियोजना के तहत रायपुर कमिश्नरेट एवं रायपुर ग्रामीण को प्रदत्त 54 ई.आर.वी. (इमर्जेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहनों के पुलिस कर्मचारियों और चालकों की दक्षता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण सिविल लाइन्स स्थित C‑04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रायपुर श्री अमित तुकाराम कांबले की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में उन्होंने सभी कर्मचारियों को रिस्पांस टाइम के महत्व से अवगत कराया । नोडल अधिकारी डायल 112 , डॉ. अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय ) ने डायल‑112 में कार्यरत सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ते हुए उन्हें फील्ड की हर परिस्थिति को मुस्तैदी से सामना करने पर उनकी तारीफ की तथा ड्यूटी के दौरान ध्यान रखने योग्य बातोंसे अवगत कराया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य ई.आर.वी. स्टाफ एवं चालकों को आपातकालीन परिस्थितियों — मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, कानून‑व्यवस्था से जुड़ी घटनाएँ और अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी — के प्रति मूलभूत रूप से प्रशिक्षित करना था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री राहुल देव शर्मा ने रायपुर कमिश्नरेट की नवीन व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कानून और सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के महत्व तथा ड्यूटी के दौरान सजगता बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही डायल‑112 के अंतर्गत ई.आर.वी. वाहनों की शहर में दृश्यता (visibility) एवं त्वरित तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आगजनी प्रबंधन के तहत स्टेशन प्रभारी, अग्निशमन केन्द्र टिकरापारा निरीक्षक लिलेश्वर सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने भीषण गर्मी के मद्देनज़र आग से निपटने के व्यावहारिक कार्यवाहियों का प्रशिक्षण दिया।

मेडिकल इमरजेंसी सत्र में डॉ. सार्थक नंदा और उनकी टीम ने प्राथमिक चिकित्सा, गर्भवती महिलाओं की प्राथमिक सहायता तथा सी.पी.आर. (CPR) के महत्व और तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कराते हुए प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से डायल‑112 की प्रतिक्रिया क्षमता और नागरिक सुरक्षा सेवाओं की दक्षता में सुधार की अपेक्षा है।

इस प्रशिक्षण के दौरान से ERV के सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी में आने वाली विभिन्न परिस्थितियों के संबंध में विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ कर अपनी शंकाओं का समाधान किया

*रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अपील*
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आकस्मिक, आपातकालीन अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल डायल-112 सेवा का उपयोग करें। रायपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित सेवा हेतु चौबीसों घंटे प्रतिबद्ध एवं तत्पर है।

Related Articles

Back to top button