क्राइम

म्यूल अकाउंट के विरुद्ध थाना डीडी नगर की बड़ी कार्रवाई, 04 शिकायत मिलने पर आरोपी गिरफ्तार

गुजरात, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश से ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हुईं

AINS NEWS… रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सायबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त क्राइम/सायबर, रायपुर कमिश्नरेट द्वारा थाना डीडी नगर को एक खाता धारक के विरुद्ध ऑनलाइन पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में अवगत कराया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि खाता धारक मानव खत्री द्वारा अपने बैंक खाते का उपयोग सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त अवैध राशि को प्राप्त करने एवं उसे निकालकर उपयोग करने के लिए किया जा रहा था। जांच में आरोपी के खाते से संबंधित सायबर धोखाधड़ी की कुल 04 शिकायतों में लगभग 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी दर्ज होना पाया गया।

प्राप्त शिकायतों में गुजरात, ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश राज्यों से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होना पाया गया। शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी के विरुद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 358/26 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :

नाम : मानव खत्री पिता स्व. दिलीप खत्री
पता : विकास विहार कॉलोनी, रायपुरा, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

Related Articles

Back to top button