अपराधियों में पुलिस का भय खत्म, चाकूबाजी, हत्या, लूट, एवं हत्या का प्रयास आम बात
रायपुर के WRS कॉलोनी में शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में चाकूबाजी, हत्या, लूट, एवं हत्या का प्रयास आम बात हो गई है पुलिस कार्यवाही जरूर करती है लेकिन अपराधियों में पुलिस का भय अब खत्म हो चुका है। ऐसा ही एक वाक्य राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी के सुनसान इलाके में एक शव मिलने की जानकारी के बाद रात लगभग 11:30 बजे खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, उसका चेहरा और सिर किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन ठेकेदार के ऑफिस के पास रखें गये मटेरियल के पास युवक का शव पड़ा हुआ था।
ठेकेदार के लेबरों ने इस बात की जानकारी ठेकेदार को दी और ठेकेदार ने पुलिस थाने को सूचित किया मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है हालांकि मृतक के दाहिने हाथ मे R.K.सारथी लिखा हुआ है।
पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी दिखाई पड़ रहे हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि मृतक ने आरोपियों के साथ अपने बचाव के लिए संघर्ष भी किया था।




