RAIPUR

ई-रिक्शा क्यूआर कोड प्रणाली का शुभारंभ, डिजिटल व्यवस्था से ई-रिक्शा संचालन होगा अधिक पारदर्शी

कमिश्नर संजीव शुक्ला ने यातायात कार्यालय कालीबाड़ी में किया शुभारंभ

AINS NEWS… रायपुर के यातायात कार्यालय कालीबाड़ी में ई-रिक्शा संचालन को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई-रिक्शा क्यूआर कोड प्रणाली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर संभाग के कमिश्नर संजीव शुक्ला ने किया। इस मौक़े पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यातायात पुलिस के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर आधारित शॉर्ट जागरूकता वीडियो के प्रदर्शन से हुई। वीडियो के माध्यम से चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा, यातायात संकेतों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन का महत्व समझाया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है।

मीडिया से चर्चा के दौरान पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कहा कि ई-रिक्शा में क्यूआर कोड लगाए जाने से वाहन और चालक की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और शिकायतों के त्वरित निराकरण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने सभी ई-रिक्शा चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर में सुरक्षित एवं अनुशासित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button