दुर्ग

हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान के विरोध में हिन्दू युवा मंच का प्रचण्ड विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की मांग

AINS NEWS दुर्ग… हिन्दू युवा मंच (छत्तीसगढ़) के बैनर तले बुधवार को पटेल चौक, दुर्ग में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक AI वीडियो के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच एवं दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की।

संगठन का आरोप है कि फेसबुक पेज “From Heaven To Earth” एवं “Elevate Daily” द्वारा प्रसारित एक AI-निर्मित वीडियो में हिन्दू देवी-देवताओं को आपत्तिजनक एवं मजाकिया ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में प्रशासन से संबंधित वीडियो की जांच, वीडियो बनाने एवं प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की मांग की गई है।

संगठन ने कहा कि धार्मिक आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है तथा प्रशासन को ऐसे मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते उचित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो हिन्दू युवा मंच द्वारा लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से ज्ञापन, विरोध प्रदर्शन एवं धरना-प्रदर्शन जैसे आंदोलन किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित पक्षों की होगी।

हिन्दू युवा मंच के प्रदेश संयोजक गोविंद राज नायडू, महामंत्री राजेश शर्मा एवं अध्यक्ष श्री कुमार नायर के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी जय देवांगन के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अमिताभ वर्मा, कमल रणदीवे, भूपेंद्र वर्मा, विक्की सिंह, जय राजपूत, आयुष देशमुख, पंकज भारती, रोशन चेलक, अंश सोनी (मोंटी), राजा देवांगन, राहुल जैन, धर्मेंद्र वर्मा, नीरज देवांगन, सोमेश दास, राज गुप्ता, नीलू सगरवंशी, सावन श्रीवास्तव सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी हिन्दू युवा मंच के संपर्क प्रमुख प्रिंस तिवारी द्वारा प्रदान की गई।

 

Related Articles

Back to top button