गरियाबंद

भाई ने भाई पर तीर-कमान से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गंभीर हालत को देखते हुये जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर

AINS NEWS गरियाबंद… जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कमार भुंजिया जनजाति के एक युवक पर उसके ही सगे भाई ने तीर-कमान से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जीजा पर भी तीर से हमला किया गया । घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान गन सिंह कमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के दौरान उसके भाई रज्जो कमार ने तीर-कमान से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल गन सिंह को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुये जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक समय में पारिवारिक विवाद के चलते तीर-कमान जैसे पारंपरिक हथियार से किये गये इस हमले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button