गरियाबंद
डिजिटल साक्ष्यों पर गरियाबंद पुलिस का विशेष जोर, विवेचकों को वितरण किये गए 72 स्मार्टफोन
अपराधिक जांच में आएगी तेजी

AINS NEWS… गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आज आपराधिक जांच को अधिक सटीक, आधुनिक और त्वरित बनाने के लिए जिले के विवेचकों को अपराध विवेचना हेतु 72 आधुनिक स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। इस पहल से जिले में डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और आपराधिक मामलों की जांच में गति आएगी।
ई-साक्ष्य और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष प्रशिक्षण स्मार्टफोन वितरण के साथ ही एक विशेष समीक्षा बैठक और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान उपस्थित विवेचकों को आधुनिक पुलिसिंग टूल्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया। ई-साक्ष्य- मौके से डिजिटल और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से एकत्र करना। ई-साइन एफआईआर प्राथमिकताओं पर त्वरित डिजिटल हस्ताक्षर कर कानूनी प्रक्रिया को गति देना। ई-साइन न्यायालयीन दस्तावेजों और चार्जशीट को डिजिटल रूप से प्रमाणित करना। समाधान ऐप- आम जनता की शिकायतों और पुलिसिंग सेवाओं के त्वरित निपटारे के लिए ऐप का संचालन।
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा बताया कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति बदल रही है, इसलिए पुलिस का अपग्रेड होना अनिवार्य है। अब विवेचक मौके पर ही डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर सकेंगे, जिससे अदालतों में मामलों को साबित करना आसान होगा। स्मार्टफोन मिलने से कागजी कार्रवाई में लगने वाले समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।




