छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, छग का चाँपा रेलवे स्टेशन भी
स्टेशन परिसर को स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ आकर्षक रूप दिया गया है

AINS NEWS जांजगीर-चांपा… आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाँपा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकसित स्वरूप का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे, बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ है चाँपा स्टेशन, करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है पुनर्विकास, यहाँ यात्रियों को मिलेंगी लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर पार्किंग जैसी सुविधाएं,,

स्टेशन परिसर को स्थानीय संस्कृति की झलक के साथ आकर्षक रूप दिया गया है, चाँपा स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगे मौजूद, आज चाँपा सहित देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का होगा लोकार्पण,क्षेत्र के रेल यात्रियों को अब मिलेगा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव




