स्मार्ट मीटर बदलवाने का फॉर्म बांट रही कांग्रेस, आम जनता कर रही स्वागत
लोगों से अपील की कि इस फॉर्म को भरें और हमारी जनहित की इस मुहिम का हिस्सा बने

AINS NEWS… अत्यधिक बिजली बिल से आज हर उपभोक्ता परेशान है, स्मार्ट मीटर लगाने के बाद से यह परेशानी देखी जा रही है कि एकदम से बिजली के बिल में बढ़ोतरी हुई है, कांग्रेस पार्टी लगातार अत्यधिक बिजली बिल के मामले में सरकार को घेरती रही लेकिन सरकार और बिजली विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी ने एक आवेदन फॉर्म तैयार किया है जो स्मार्ट मीटर बदलने का है.


इस फॉर्म को कांग्रेस जन घर घर जाकर बांट रहे हैं ताकि बिजली विभाग पर दबाव बने, गौरतलब है कि कुछ महीनो पूर्व बिजली विभाग ने अनिवार्यता का हवाला देकर पुराना मीटर बदल दिया और स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किया जिसके कारण अत्यधिक बिजली बिल की शिकायतें बढ़ गई, लेकिन विभाग ने माना कि कहीं-कहीं ही ऐसी शिकायत मिली है वहां स्मार्ट मीटर को चेक किया जा रहा है लेकिन ऐसी स्थिति तो कमोबेश हर घर में देखी जा रही है,
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तमाम नेता भीगते हुए इस आवेदन फार्म को बांटते रहे और लोगों से अपील की कि इस फॉर्म को भरें और हमारी जनहित की इस मुहिम का हिस्सा बने।
इस मौके पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल रहे





