जरूरतमंद महिला यात्री की सहायता कर मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया पुलिस ने
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

AINS NEWS… पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के मार्गदर्शन में पश्चिम क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी एवं नागरिक सहायता हेतु लगातार प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए उन्हें न्यायालय रिमांड हेतु रवाना किया गया, वहीं दूसरी ओर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुमशुदा एवं भटकी हुई महिला यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया तथा परिजनों के सुपुर्द किया गया।

*थाना आजाद चौक*
दिनांक 06.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागरपारा स्थित आदेश्वर कॉम्प्लेक्स के पास कुछ व्यक्ति सट्टा-पट्टी के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। मौके पर सट्टा संचालित करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अमन यादव एवं अजय राउत बताया।आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, एक नग रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा नगदी रकम 1,700/- रुपये जप्त कर उनके विरुद्ध थाना आजाद चौक में धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं धारा 112(2) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. अमन यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 साल निवासी बीएसयूपी कालोनी सोनडोंगरी ब्लाक न0 26 थाना कबीर नगर जिला रायपुर।
02. अजय राउत पिता स्व0 मुकेश राउत उम्र 20 साल निवासी कबीर नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर।
इसी प्रकार थाना आज़ाद चौक हत्या के प्रयास के सम्बंध में दर्ज अपराध क्रमांक307/25 धारा 109,296,351(2),115(2),118(1),119(3) बीएनएस में फरार आरोपी साहिल खान पिता सफीक खान उम्र 19 साल पता इदगाहभाटा थाना आज़ाद चौक रायपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
*थाना सरस्वती नगर*
दिनांक 05 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे भाटापारा जाने वाली महिला यात्री निवासी सेमरिया, भाटापारा, गलती से सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन उतर गई थीं। थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला की सहायता की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से रायपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। साथ ही घर पहुंचने हेतु आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई गई, जिससे महिला सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं।
*थाना डीडी नगर*
थाना डीडी नगर में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 107/2026 में गुमशुदा महिला की पतासाजी कर उन्हें दस्तयाब किया गया। आवश्यक कार्रवाई एवं दस्तयाबी पंचनामा तैयार करने के उपरांत गुमशुदा महिला को उनके परिजन कन्हैया देवांगन के सुपुर्द किया गया।




