तीन युवकों की शर्मनाक करतूत, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात
पीड़िता की शिकायत पर आजाद चौक थाने में जीरो पर मामला दर्ज किया गया

AINS NEWS… रायपुर कमिश्नरेट के डीडी नगर थाना और आजाद चौक थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 23 साल की एक महिला को शनिवार देर रात को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले की शिकार महिला ने रविवार को पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल एक नाबालिक सहित 3 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को दो थाना क्षेत्र में अंजाम दिया था।
जिसमें पहले डीडी नगर थाना क्षेत्र और दूसरा आजाद चौक थाना क्षेत्र शामिल है. जिसमें रेप की पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित शराब भट्टी के पास हुई उसके बाद दूसरी बार आजाद चौक थाना क्षेत्र के एक स्कूल के मैदान में 23 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था।
डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि 23 साल की महिला के साथ तीन आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत आजाद चौक थाने में रविवार को दर्ज कराई थी. क्योंकि घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र था इसलिए जीरो में कायम कर केस डायरी डीडी नगर को सौंप दी गई है. सोमवार को एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों ने डीडी नगर थाना अंतर्गत सरोना शराब भट्टी के पास घटना को अंजाम दिया था. उसके बाद दूसरी बार महिला के साथ दुष्कर्म की दूसरी घटना आजाद चौक थाना अंतर्गत एक स्कूल के मैदान में हुई थी. स्कूल के चौकीदार की सूचना पर आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची थी. पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में रविवार को रात दर्ज कराई. पीड़िता के शराब पीने की वजह से तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पीड़िता की स्थिति सामान्य है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात महिला सरोना शराब भट्टी के पास थी. इसी दौरान पियूष नायक, शिव बघेल और एक नाबालिक उसके पास पहुंचे थे. उससे बातचीत करने लगे आरोप है कि तीनों ने शराब पी रखी थी. महिला को भी शराब पिलाई. इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया. एक बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे खाना खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर आजाद चौक थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में ले गए. जहां पर उसके साथ दोबारा रेप की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया. नशे में होने के कारण महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।




