भिलाई के ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू पर जीएसटी विभाग ने कसा शिकंजा, लोहा चोरी के भी लगे आरोप
इन्द्रजीत सिंह उर्फ़ छोटू भिलाई ट्रक एंड ट्रेलर एसोशिएसन की आड़ में ये काम किया करता था

AINS NEWS… भिलाई के ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू पर जीएसटी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू की ट्रांसपोर्ट कंपनी हैवी ट्रांसपोर्ट से लगभग 1500 ट्रैकों का संचालन किया जाता है, जिसे लेकर विभाग को टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थी।

सोमवार को राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस, गोदाम सहित बलौदा बाजार स्थित यार्ड में भी कारोबारी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। विभाग ने लगभग 6 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनेताओं का करीबी होने के कारण अब तक इंद्रजीत पर जांच की आंच नहीं पड़ रही थी और वह बचता रहा, लेकिन अभी लगातार शिकायतें और संदेह के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेड की।

इंद्रजीत सिंह और छोटू की ट्रांसपोर्ट कंपनी हैवी ट्रांसपोर्ट की ट्रकों में भिलाई स्टील प्लांट के अंदर लोहा चोरी की शिकायत भी मिली है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह की ट्रकों में शातिराना तरीके से डीजल टैंक को दो हिस्सों में इंस्टॉल किया गया था जिसके एक हिस्से में डीजल और दूसरे हिस्से में पानी या तो लोहे का चूरा भरकर कांटा कराया जाता रहा और प्लांट के भीतर उसे खाली कर उतने ही वजन का लोहा लोड कर लिया जाता था और सफाई के साथ ट्रक बाहर निकाल लिए जाते रहे।

लोहा चोरी की शिकायत और खुलासे की बात विधायक राकेश सेन भी की थी, लेकिन उन्होंने नाम सामने आने पर सियासी भूचाल के संकेत दिए थे, कहीं यह नाम इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू का तो नहीं? सूत्रों से पता चला है कि इन्द्रजीत सिंह उर्फ़ छोटू भिलाई ट्रक एंड ट्रेलर एसोशिएसन की आड़ में ही ये काम किया करता था, इसी गोरखधंधे की कमाई से छोटू एक अस्पताल भी खोल रखा था जिसका नाम एसबी हॉस्पिटल है





