कौन है के.के. चंद्राकर ? जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की
तड़के सुबह करीब दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच शुरू की

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे के.के. चंद्राकर के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। तड़के सुबह करीब दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए जवान भी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, ED के करीब 8 अधिकारी दो वाहनों में सवार होकर के.के. चंद्राकर के पुरानी भिलाई स्थित निवास पहुंचे। टीम के घर पहुंचते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। अधिकारियों ने घर के अंदर जांच शुरू कर दस्तावेजों और अन्य संभावित रिकॉर्ड की पड़ताल की। फिलहाल ED की टीम द्वारा किन दस्तावेजों या मामलों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ED की टीम फिलहाल के.के. चंद्राकर के निवास पर मौजूद है और जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और जांच में क्या-क्या सामने आया है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। ED की जांच आगे बढ़ने के साथ ही कार्रवाई के कारण और संभावित कनेक्शन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।




