RAIPURक्राइम

केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

नॉर्थ जोन एवं क्राइम टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ ही घंटों में किया खुलासा

AINS NEWS… थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय विद्यालय, डब्ल्यू.आर.एस.कॉलोनी स्थित कर्मचारी क्वार्टर क्रमांक 3/5 में दिनांक 31 अगस्त को यशवंती साहू और उनके परिजनों के बाहर जाने के कुछ देर बाद दोपहर में मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ख़मतराई एवं ACCU की संयुक्त टीम ने CCTV कैमरों की जांच एवं अन्य तकनीकी मदद से आरोपियों 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

*पुलिस ने आरोपीयों एक दोपहिया वाहन समेत उनसे 16 लाख 35 हजार रुपए के 109 ग्राम सोने के आभूषण है। वहीं चांदी के आभूषणों सहित नगद राशि चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए का सामान जप्त किया गया है*

*आरोपियों के नाम–*
*1.सारिक खान पता नयापारा मूल निवास केलाबाड़ी दुर्ग।*
सारिक पूर्व में वर्ष 2017 में दुर्ग जिले में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

*2.मो. तौसीफ पता चूना भट्टी, थाना गंज, मूल निवास तकियापारा दुर्ग।*
तौसीफ भी पहले वर्ष 2022 में दुर्ग जिले में चोरी करने वाले मामले में जेल जा चुका है।

*रायपुर पुलिस की शहर नागरिकों से अपील–*

रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि

1. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करें।
2. सीसीटीवी कैमरा सही स्थान पर लगावे
3. जिस परिसर में गार्ड लगे हुए हैं गार्ड को हिदायत दें कि आने जाने वाले की आईडेंटिटी प्रूफ, व्हीकल नंबर और मोबाइल नंबर अवश्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करें।
4. संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि देखने पर तत्काल निकटतम थाने, 112 व कंट्रोल रूम को सूचित करें।
5. किसी भी संस्थान या प्रतिष्ठान में कामगार /नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराये।

 

 

Related Articles

Back to top button