गरियाबंद

महतारी वंदन योजना से मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही ऊषा बाई साहू

योजना के तहत मिलने वाली राशि से उन्हें नियमित आर्थिक सहारा मिल रहा

AINS NEWS गरियाबंद… जिले के ग्राम सहसपुर की श्रीमती ऊषा बाई साहू के जीवन में महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहारा मिला है। ऊषा बाई के पति किसान हैं और लगभग 4-5 एकड़ भूमि में खेती-किसानी करते हैं। खेती के कार्यों में ऊषा बाई भी सक्रिय रूप से सहयोग करती हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ वे अपने बेटे, बहू और नाती-पोतों की जरूरतों में भी यथासंभव सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक राशि का उपयोग वे गृहस्थी के कार्यों, दैनिक आवश्यकताओं और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।

ऊषा बाई बताती हैं योजना के तहत मिलने वाली राशि से उन्हें नियमित आर्थिक सहारा मिल रहा है। इससे परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हुई है और आर्थिक आत्मनिर्भरता का भरोसा भी बढ़ा है।
ऊषा बाई का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं तक पहुंचने से उन्हें अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग करने का अवसर मिल रहा है। उनके लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता के साथ आत्मविश्वास का आधार भी बनी है। सेवा संकल्प के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास ऐसे परिवारों के जीवन में बदलाव का माध्यम बन रहा है।

 

Related Articles

Back to top button