रायपुर-अमलेश्वर मार्ग हुआ बाधित, पुल के ऊपर से बह रहा पानी
पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि पुल के नजदीक न जाए

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह राजधानी रायपुर में भी भारी बरसात का असर देखने को मिल रहा है, रायपुर से अमलेश्वर को जोड़ने वाले महादेव घाट के पुल के ऊपर से बारिश का पानी बहने के कारण रायपुर अमलेश्वर मार्ग अवरुद्ध हो चुका है, जिला प्रशासन ने यातायात को दोनों ओर रोक दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

शहर में रहने वालों के लिए बाढ़ को देखना उत्सुकता का विषय बन गया है, लोग बड़ी संख्या में अपने घर से निकलकर महादेव घाट पहुंच रहे हैं और पुल के ऊपर से बह रहे पानी के तेज बहाव को देखने उत्सुकता दिखा रहे हैं, सभी के हाथों में मोबाइल देखा जा सकता है जिससे वह पानी की तस्वीर निकाल रहे हैं, पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि पुल के नजदीक न जाए
प्रदेश भर में पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश का नतीजा है कि प्रदेश के गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर और अन्य जिलों में संपर्क बाधित हो चुका है, इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी समस्त कलेक्टरों को स्थिति से निपटने निर्देश जारी किए हैं।




