जय स्तंभ चौक पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा युवक गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

AINS NEWS… थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जय स्तंभ चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने एक युवक अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोलबाजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर तस्दीक करने पर एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए लोगों को डराते-धमकाते मिला, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आदित्य दास मानिकपुरी निवासी बोरिया खुर्द टिकरापारा रायपुर बताया।
आरोपी के कब्जे से *एक नग स्टील का धारदार चाकू* जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 153/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया l
*गिरफ्तार आरोपी – आदित्य दास मानिकपुरी, पिता टुकेश दास मानिकपुरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी बोरिया खुर्द शास्त्री नगर थाना टिकरापारा रायपुर l*




