पुलिस की निगरानी के बीच चकमा देकर थाने से बंदी फरार, सुरक्षा में तैनात दो आरक्षक लाइन अटैच
सुरक्षा के लिए आरक्षक भागवत चंद्राकर और गोरधन शर्मा की ड्यूटी लगाई गई थी

AINS NEWS… बिलासपुर के चकरभाठा थाने से पुलिस हिरासत में लाया गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दो आरक्षकों को सौंपी गई थी। लेकिन पुलिस की निगरानी के बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लापरवाही के आरोप में दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है, वहीं चकरभाठा सीएसपी और थाना प्रभारी को भी कड़ी फटकार लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को पूछताछ के लिए चकरभाठा थाने लाया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए आरक्षक भागवत चंद्राकर और गोरधन शर्मा की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस को चप्पल देने के बहाने मौका हासिल किया और फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं सुरक्षा में तैनात दोनों आरक्षकों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले में चकरभाठा सीएसपी और थाना प्रभारी को भी वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई है।




