AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के जशपुर में वन विभाग ने पेड़ों की अवैध कटाई मामले में कार्रवाई की है. लुड़ेग के सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को निलंबित किया है.

जंगल से पेड़ो की कटाई करने का यह मामला नया नहीं हैं, चंद पैसो के लिए वही लोग जो सरकारी नौकरी के लिए इतना पढाई करते हैं, और नौकरी लगने के बाद हमारे देश की जनता उनका आदर और सम्मान करते हैं, लेकिन पता नहीं नौकरी लगने के बाद ऐसी कौन सी शिक्षा मिलती हैं या ऐसी कौन सी सस्ती नशा करते हैं की अपने देश को भूल जाते हैं और अपने आत्मसम्मान को भूलते हुए ऐसे आपराधिक प्रवित्ति के लोगो का साथ देते हैं और वन रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं.
इस मामले में दोषी पाए जाने पर दो अधिकारी और 3 वन माफियाओ के ऊपर कार्यवाई की गई हैं. जिनमे डिप्टी रेंजर आशा लकड़ा और वन रक्षक अनूप लकड़ा भी शामिल हैं, जिसे जांच टीम ने दोषी ठहराया है. सागौन जंगल में वन माफिया ने लाखों रुपये के कीमती पेडों की दिनदहाड़े कटाई की थी.इसके अलावा लुड़ेग के सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में वन माफिया के 3 सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं. मुख्य वन संरक्षक ने कार्रवाई की है.




