योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
पोस्ट में अमन ने सीएम योगी को गोली से मारने की धमकी दी है

AINS DESK…मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यूपी के बागपत का रहने वाला अमन रजा नाम के एक युवक ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में अमन ने सीएम योगी को गोली से मारने की धमकी दी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि विवेचना के आधार पर आग की कार्रवाई की जाएगी. अभी प्राथमिक जांच की जा रही है. आरोपी बागपत का रहने वाला है.
दरसअल, साल 5 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी. नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल के सीएफओ को एक मेल आया था. मेल भेजने वाले ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी थी. मेल मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली. इसके साथ ही साइबर सेल की टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।




