छत्तीसगढ़

भव्य रूप से सम्पन्न हुआ दो दिनों का ब्यूटी एक्सपो, ”दिया और बाती हम” की दीपिका सिंह रही सेलिब्रिटी गेस्ट

आयोजन उषा शर्मा के द्वारा किया गया था, मुख्य सहयोगी रहे अंशु सिंह, पंकज कुमार

AINS NEWS… बिलासपुर में 29 और 30 जून को दो दिनों का ब्यूटी एक्सपो रखा गया था, जिसमें 29 तारीख़ को सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ओजस रजनी ने राज्य के ब्यूटी एवं फैशन से जुड़े हुए लोगों को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करने  अपना सेमिनार दिया, 30 जून को मुख्य रूप से सेलिब्रिटी गेस्ट दीपिका सिंह मौजूद रही और सभी कलाकारों को अपने हाथों से सम्मानित किया तथा बिलासपुर छत्तीसगढ़ का ज़ोरों से बखान किया

इस कार्यक्रम की आयोजक उषा शर्मा जी है जो की ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहती है, जिससे स्थानीय महिलाओं को प्रबल बनने में लाभ मिल सके, कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पंकज कुमार शर्मा तथा अंशु सिंह अपनी मुख्य भूमिका निभायी, टीम के सदस्य नई उड़ान के सदस्यों ने भी ग्राउंड लेवल पर काम करके अपनी भूमिका निभाई, दर्शकों ने भी कार्यक्रम का ख़ूब आनंद लिया,

कार्यक्रम में ब्राइडल कंपीटिशीन फ़ैशन शो, ब्यूटी सेमिनार, हैंडिकेप फ़ैशन शो किए गये, इस कार्यक्रम का आयोजन होटल रेड डायमंड बिलासपुर में रखा गया था जो की पूर्ण रूप से सफल रहा, विजेताओं तथा अन्य लोगों को सह सम्मान प्रोत्साहित किया गया ।

 

Related Articles

Back to top button