सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचकर घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया संतराम नेताम ने
नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ट्रक व बस की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी

के.शशिधरण
AINS NEWS.. छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष और केशकाल विधायक संतराम नेताम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचकर सड़क दुर्घटना में संयुक्त रूप से घायलों का हालचाल जाना एवं हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधायक संतराम नेताम ने चिकित्सकों से वार्ता कर बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किए। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ट्रक व बस की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी , इस दुर्घटना में बस में सवार दर्जन भर से अधिक व्यक्ति घायल हो गए । यह दुर्घटना नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर के आगे छोटे मोड़ के पास हुई है, रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही बस और सामने से आ रही ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, यह दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए दुर्घटना की खबर मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस वाहन की सहायता से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भिजवाया गया है, वहीं दुर्घटना के चलते रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई । पुलिस पुलिस घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भिजवाने के साथ रोड को क्लियर करने में लगी हुई है । घायलों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है वहीं फरसगांव पुलिस दुर्घटना के कारण कि पतासाजी कर रही है। क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम सड़क दुर्घटना की खबर सुनते ही तत्काल फरसगांव स्थित अस्पताल पहुंचकर संयुक्त रूप से घायलों का कुशलक्षेम पूछा एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।





