छत्तीसगढ़

श्री समर्पण शिव महापुराण कथा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा अमलेश्वर की धरा हो गई पावन 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा के आयोजन से अमलेश्वर की धारा पावन हो गई है

AINS NEWS… श्री समर्पण शिव महापुराण कथा स्थल अमलेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा के विधायक भूपेश बघेल पहुंचे, यहां उन्होंने कथा का रसपान करते हुए श्रद्धालुओं के साथ इस पावन अवसर का आनंद लिया उन्होंने शिव महापुराण की महत्ता और इसकी शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा के आयोजन से अमलेश्वर की धारा पावन हो गई है और पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से निकलने वाले एक एक शब्द इस धारा में गूंजाईमान हो रहे हैं, उन्होंने शिव महापुराण कथा के आयोजन के लिए आयोजन समिति के तमाम सदस्यों को बधाई दी और दुर्ग जिले में इतने बड़े आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद भी प्राप्त किया

Related Articles

Back to top button