छत्तीसगढ़
केशकाल नगर पंचायत के 4 कांग्रेसी पार्षद हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासित, अविश्वास प्रस्ताव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने का आरोप
अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया

AINS KESKAL…केशकाल नगर पंचायत के 4 कांग्रेसी पार्षदों को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया, केशकाल नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाने के दौरान 4 कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी सहमति दी थी, जिन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया, निष्कासित हुए पार्षदों में पंकज नाग वार्ड क्रमांक 1, श्रीमती देवश्री वेदव्यास वार्ड क्रमांक 4, श्रीमती शबनम बानो वार्ड क्रमांक 11 और सगीर खान वार्ड क्रमांक 6 शामिल हैं






