देखें वीडियो…चौकी प्रभारी की गुंडागर्दी, दो युवकों को पीटकर दूर की अपनी तिलमिलाहट
युवकों को केवल इसलिए पीटा गया क्योंकि बाइक में सवार युवक द्वारा थानेदार पासवान की कार को साइड नहीं दिया गया

AINS NEWS…वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान के दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें विनोद पासवान वाड्रफनगर बस स्टैंड में दो युवकों को मारते हुए नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में पासवान द्वारा युवकों को थप्पड़ और लात से पीटते देखा जा सकता है, बताया गया कि युवकों को केवल इसलिए पीटा गया क्योंकि बाइक में सवार युवक द्वारा थानेदार पासवान की कार को साइड नहीं दिया गया, जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दो युवक बस स्टैंड में मेडिकल स्टोर दवाई लेने आए हुए थे जहां एक युवक दवा लेने मेडिकल गया हुआ था वही दूसरा युवक बाइक पर बैठा हुआ था, इसी दौरान वाड्रफनगर चौकी प्रभारी विनोद पासवान और कुछ अन्य पुलिसकर्मी कार में पहुंचते हैं और हॉर्न देकर बाइक को साइट करने को कहते हैं, युवक की बाइक स्टार्ट नहीं होती और चौकी प्रभारी तिलमिला उठते हैं, वह कार से उतर कर युवक की जमकर धुलाई कर देते हैं, बीच-बचाव करने दूसरा युवक आता है तो उसे भी चौकी प्रभारी द्वारा जमकर पीट दिया जाता है, युवकों से मारपीट करने के बाद चौकी प्रभारी विनोद पासवान युवकों को अपने साथ अपनी कार में बैठा कर ले जाते हैं और उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश भी कर देते हैं, बाद में युवक मुचलके पर छूटते हैं





