आगजनी की खबर मिलते ही पहुँची धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,परिवार को आर्थिक मदद
विधायक ने पहुँच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घर वालो को संतावना दी एवं अपनी तरफ से तत्काल नगद 10-10 हजार रुपये दोनों परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में दी

AINS NEWS…धरसीवा विधान सभा क्षेत्र के विकासखंड तिल्दा अंतर्गत ग्राम पंचायत कठिया व ग्राम पंचायत मढ़ी में आगजनी की घटना हो गयी, जिसमे कठिया के तेजलाल मांडले व मढ़ी के नंदू यादव के घर आगजनी की घटना हुई, जिसमें दोनों ही परिवार के पास घरों में न तो खाने का राशन बचा न ही पहनने के कपड़े, जिसकी सूचना धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा को क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ के द्वारा दी गयी, सूचना मिलते ही विधायक ने पहुँच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घर वालो को संतावना दी एवं अपनी तरफ से तत्काल नगद 10-10 हजार रुपये दोनों परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में दी और वही पर तहसीलदार खरोरा से बात कर उन्हें निर्देशित भी किया कि जो भी शासन के द्वारा आर्थिक सहयोग हो उसे तुरंत ही पीड़ित परिवार को दिलाये, विधायक शर्मा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ है आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है, किसी भी प्रकार की आपको तकलीफ नही होगी, सरकार आपकी हर सम्भव मदद करेगी, जिसके लिए विधायक का ग्रामवासी व पीड़ित परिवार ने आभार जताया।





