लंबे समय से शुगर मरीज कुंती वट्टी का डा. डी के बिसेन ने ऑपरेशन कर नया जीवन दिया, कुंती वट्टी पिछले एक वर्ष से शुगर से पीड़ित रही
डॉक्टर ने मरीज के शरीर के अन्य जगह से चमड़ी को काटकर घाव की जगह पर ऑपरेशन से जोड़ा

के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS…केसकाल के डिपो पारा निवासी आदिवासी महीला श्रीमति कुंती वट्टी पति श्री कीर्तन वट्टी उम्र 35 वर्ष को पिछले एक वर्ष से शुगर से पीड़ीत थी, यही महिला कुंती वट्टी को अपने पड़ोसी समाज सेवक नेताम परीवार ने सामूदायिक हॉस्पिटल केसकाल पहुंचाए व डॉक्टर डी के. बिसेन को दिखाए, पीड़ित महिला की राइट पैर की एड़ी में एक वर्ष पहले बास से चोट लगने पर शुगर मरीज कुंती वट्टी को पैर में बड़ा घाव बनने पर आज से डेढ महीना पूर्व पीड़ित महीला श्रीमति कुंती वट्टी पति श्री कीर्तन वट्टी व पड़ोसी लक्ष्मण नेताम व पत्नी श्रीमति शारदा नेताम ने सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसकाल लाकर हॉस्पिटल के सर्जन डा. डी के बिसेन को दिखाया व मरीज के बारे में पीड़ीत परिवार जन डॉक्टर को जानकारी दी , डॉक्टर ने मरीज के शरीर के अन्य जगह से चमड़ी को काटकर घाव की जगह पर ऑपरेशन से जोड़कर इनका इलाज जारी रखा, आज कुंती पूरी तरह से ठीक हो चुकी है





