जांच टीम पहुंची करारमेटा, नौ साल से अधूरे स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत की थी ग्रामीणों ने
अधूरा उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य दूसरे निर्माण एजेंसी से जल्द शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिए गए

के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS…विकासखंड केसकाल के तहसील व थाना धनोरा के आश्रित ग्राम पंचायत करारमेटा के ग्रामवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्धारा आज से 9 साल पहले नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य शुरू किया था, किंतु भवन पूर्ण होने के पहले से ही निर्माण एजेंसी द्वारा भवन को छोड़कर चले गए, अंत में मामले को लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कलेक्टर जिला कोंडागांव के नाम एसडीएम केसकाल को ज्ञापन सौंपा गया था, एसडीएम केसकाल को प्राप्त ज्ञापन पर तत्काल एसडीएम द्वारा अनुमोदन पत्र बनाकर कलेक्टर को भेजा गया, एसडीएम केसकाल ने दिनांक 18.05.2023 को मामले की जांच करने पीड़ीत गांव पहुंचकर आगामी 15 दिवस में गांव में स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था तत्पचात भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने पर जानकारी कमिश्नर साहब जगदलपुर को दिया गया था जिस पर कमिश्नर साहब ने कलेक्टर जिला कोंडागांव से चर्चा करते हुए दिनांक 03.062023 को कोंडागांव से जांच टीम करारमेटा पहुंचकर अधुरा भवन की जांच किए, जांच में आक्रोशित ग्रामवासियों के ओर से कलेक्टर वा कमिश्नर को दी शिकायत सही पाई गयी, जांच करने पहुंचे अधिकारी दल को सरपंच व ग्रामवासियों ने बताया कि अगर अगामी ,06.06.2023 तक अधुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य शुरू नहीं होने पर जिसकी लिखित जानकारी दिनांक 6.6.2023 को बेड़मा में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिससे शासन प्रशासन की अधिकारियों में हड़कम मचा हुआ है, अधूरा उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का कार्य दूसरे निर्माण एजेंसी से जल्द शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिए गए





