छत्तीसगढ़

50 वारंटीयों को तलाश कर न्यायालय में पेश किया गया

बस्तर जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों पर विशेष अभियान चलाया गया है।

AINS BASTAR…उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में बस्तर जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों पर विशेष अभियान चलाया गया है। जिस तारतम्य में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

बस्तर जिला के ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर, लम्बे समय से फरार चल रहे थे जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। ऐसे फरार स्थायी वारंटीयो पर विशेष अभियान के तहत् धरपकड़ कार्यवाही किया गया है। जिसके अन्तर्गत बस्तर जिला के थाना कोतवाली-15, थाना बोधघाट-17, थाना भानपुरी-09, थाना नगरनार-05, थाना बस्तर-03 एवं थाना लोहण्डीगुडा-01, कुल 50 वारंटीयों को पता तलाश कर वारंट तामिल कर, संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button