छत्तीसगढ़

4 राज्यों में नक्सली समस्या को लेकर DGP जुनेजा ने ली बैठक, मानसून तक बड़े ऑपरेशन की तैयारी

बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस सहित गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ तथा आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

AINS NEWS रायपुर.. नक्सल मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय में आज बैठक हुई। बैठक में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें इंटरस्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी, आईबी के एडिशनल डायरेक्टर रित्विक रुद्रा भी पहुँचे थे। बैठक में चारों राज्यों की नक्सल समस्या को लेकर चर्चा हुई। बैठक से ये निष्कर्ष सामने निकल कर आया कि अगले कुछ महीने में नक्सलियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन तेज किए जाएंगे। नक्सलियों के खिलाफ मानसून के साथ ऑपरेशन भी चलाए जा सकते है। बस्तर और सीमावर्तीय इलाकों के नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है।

बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस सहित गृह मंत्रालय, सीआरपीएफ तथा आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बेहतर अंतर्राष्ट्रीय समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान, फोकस एरिया में संयुक्त अभियानों के लिए रणनीति बनाई गई। सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में रणनीति बढ़त माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई जैसे विषयों पर समन्वित कार्य योजना के संबंध में चर्चा हुई।

 

Related Articles

Back to top button