छत्तीसगढ़

अब तक बेरोजगारों को अस्सी करोड़ की राशि का वितरण किया जा चुका है, बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त जारी

भाजपा ने पंद्रह सालों में मात्र 98 करोड़ ही प्रदान किये थे जो अगली क़िस्त में ही हो जायेंगे

AINS NEWS….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  प्रदेश के 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपये की राशि ऑनलाईन अंतरित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हमारी सरकार किसान नौजवान सभी का ध्यान रखती है हमने युवाओं से किया वादा पूरा किया आगे भी युवाओं के हित को ध्यान में रखा कर योजना लाएंगे, मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक बेरोजगारों को अस्सी करोड़ की राशि का वितरण किया जा चुका है, भाजपा ने पंद्रह सालों में मात्र 98 करोड़ ही प्रदान किये थे जो अगली क़िस्त में ही हो जायेंगे, इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल,विधायक रामपुकार सिंह,  अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button