छत्तीसगढ़

नृत्य के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं का अद्भुत प्रदर्शन, नया भारत उत्सव में सम्मानित हुए विजेता

मोदी सरकार के 9 साल में बदली भारत की दशा और दिशा - अरुण साव

AINS NEWS…मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर आयोजित नया भारत उत्सव में केंद्रीय विद्यालय में नृत्य के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ी नृत्य से लेकर कत्थक, कुचिपुड़ी और डिजिटल पेमेंट पर आधारित नृत्य नाटिका शामिल रही। भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर भारत सरकार की योजनाओं पर विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी भी लगाई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव थे, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल में जो बदलाव आए हैं उसे पूरी दुनिया महसूस कर रही है। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज भारत दुनिया में एक प्रमुख नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर कर सामने आया है, आज अमेरिका हो यारों सभी देश भारत के साथ दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं यही नया भारत है।


विगत दिनों नया भारत उत्सव के अंतर्गत भारत सरकार की योजनाओं पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें ड्राइंग सीनियर ग्रुप में प्रथम अमित सोनी, द्वितीय नवीन पर्धी एवं तृतीय स्थान पर आलोक पटेला रहे, इसी तरह ड्राइंग जूनियर ग्रुप में वेदिका गीते प्रथम स्थान, द्वितीय एस. तानिया और प्रियांशु तृतीय स्थान पर रही।

 

Related Articles

Back to top button