महाराष्ट्रीयन तेली समाज के परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रतिभागियों ने
सामाजिक बंधुओं को खर्चीली शादी से दूर रखने के लिए इस परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है

AINS NEWS 24×7….राजधानी रायपुर के महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में आयोजित हुए विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मंच पर खड़े होकर अपने परिचय प्रस्तुत किये। तेली समाज के पदाधिकारी ने सुबह से उपस्थित होकर प्रतिभागियों से बायोडाटा भरवाया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भीड़ समाज के भवन में पहुंचने लगी, दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुए इस विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन में समाज के युवक युवतियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और उड़ीसा से भी समाज के परिजन उपस्थित हुए।


महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर के अध्यक्ष राजकुमार बारबुधे, प्रकाश तलमले और युवा विंग के राहुल बावनकर ने जानकारी दी कि सामाजिक बंधुओं को खर्चीली शादी से दूर रखने के लिए इस परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है ताकि एक स्थान पर सभी सामाजिक बंधु एकत्रित भी हो और विवाह में होने वाले खर्चीले तामजम से समाज को मुक्त रखा जाए। उन्होंने यह भी बताया कि परिचय सम्मेलन के बाद भवन में ही काउंसलिंग की भी व्यवस्था है अगर किसी युवक युवतियों को आपस में रिश्ता बनाना है तो समाज के पदाधिकारी उन्हें काउंसलिंग में पूरा सहयोग देंगे।




