छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल, स्वास्थ्य सेवायें बाधित

स्वास्थ्य सेवा पूर्ण रुप से प्रभावित होने पर क्षेत्र के आमलोगों को काफी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है

के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS….केसकाल सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसकाल के सभी अनियमित व संविदा व दैनिक वेतन कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला कोंडागाव के संविदा कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की पूर्व सूचना मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर जिला कोंडागांव को सौंपा गया था, पूर्व प्रेषित ज्ञापन सूचना के तहत छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महा संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश सहित जिला वा ब्लॉक स्तर के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है, हड़ताल के पहले जिला कोंडागांव मुख्यालय में विशाल रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया
स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पूर्ण रुप से प्रभावित होने पर क्षेत्र के आमलोगों को काफी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है

Related Articles

Back to top button