रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में सरल, सहज, और सजग उम्मीदवार भी, स्वतंत्र पैनल चुनाव मैदान में सक्रिय
स्वतंत्र पैनल के सभी उम्मीदवार सरल, सहज, और सजग हैं, जो लगातार प्रेस क्लब में प्रतिवर्ष चुनाव होने की मांग करते आ रहे हैं

AINS NEWS 24X7…. राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब के चुनाव में पांच पैनल के उम्मीदवार उम्मीदवारी कर रहे हैं। जिसमें स्वतंत्र पैनल भी है। स्वतंत्र पैनल के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए सुकांत राजपूत, उपाध्यक्ष पद के लिए अजीत परमार, महासचिव पद के लिए मोहन तिवारी और कोषाध्यक्ष पद के लिए सनत तिवारी मैदान में है। स्वतंत्र पैनल के उम्मीदवारों ने सभी प्रेस कर्मियों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्र पैनल के सभी उम्मीदवार सरल, सहज, और सजग हैं, जो लगातार प्रेस क्लब में प्रतिवर्ष चुनाव होने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्र पैनल रायपुर प्रेस क्लब की मर्यादाओं के तहत काम करते हुए सभी प्रेस कर्मियों की हितों की रक्षा करेगा और उन्हें कार्य क्षेत्र के साथ-साथ निजी जीवन में भी हर संभव मदद करने का प्रयास करेगा। बता दे की स्वतंत्र पैनल के सभी उम्मीदवार अपने चित परिचित अंदाज और व्यक्तिगत छवि के लिए भी जाने जाते हैं।






